म.प्र. जनजातीय संग्रहालय में आज अवधी फाग गायन एवं हरियाणा के लोकनृत्य

म.प्र. जनजातीय संग्रहालय में आज अवधी फाग गायन एवं हरियाणा के लोकनृत्य


भोपाल। राजधानी में स्थित जनजातीय संग्रहालय में रविवार को सायं 6.30 बजे ‘उत्तराधिकार’ के अंतर्गत आयोजन होगा। जिसमें प्रतापगढ़ के शिवानी मातनहेलिया एवं साथियों द्वारा ‘अवधी फाग गायन’ एवं गोहाना के मनोज जाले एवं साथियों द्वारा हरियाण के लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।